वेनेजुएला की संसद ने कल राजनीतिक क्षमा से जुडे़ एक विधेयक को मंजूरी दी है। जिससे राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है। यह मंजूरी वेनेजुएला के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि अधिकारियों ने दशकों से किसी भी राजनीतिक कैदी को रखने से इनकार किया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पिछले महीने के अंत में इस विधेयक का प्रस्ताव रखा था। विधेयक में उन लोगों के लिए पात्रता और अपवादों का उल्लेख है जिन्हें माफी दी जा सकती है। यह वेनेजुएला के लिए नीति में बिल्कुल नया बदलाव है, जहां सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के आदेशों का तेजी से पालन करती रही है, जिसमें पिछले महीने देश के तेल उद्योग कानून में किया गया संशोधन भी शामिल है।
यह विधेयक 1999 से वेनेजुएला में राजनीतिक संघर्ष की विशिष्ट अवधियों के दौरान किए गए अपराधों के लिए सामान्य और पूर्ण माफी प्रदान करता है। यह विधेयक वर्षों तक राजनीतिक कैदियों के अस्तित्व से इनकार करने के बाद नीति में बदलाव का संकेत देता है। इसमें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा की घटनाएं भी शामिल हैं।