वेनेजुएला की विधायिका ने एक माफी विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिससे पिछली सरकारों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जा सकेगा। एक स्थानीय मानवाधिकार समूह ने विधेयक की आलोचना की है और इसे अपर्याप्त बताते हुए सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है।
विधयेक पर अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के हस्ताक्षर के बाद विधयेक कानून बन गया है। डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि इससे वेनेजुएला नफरत और असहिष्णुता से मुक्त होगा तथा सुलह का रास्ता खुलेगा।