आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। वृद्धजन के प्रति आदर और सम्मान प्रदर्शित करने के मकसद से हर वर्ष एक अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने संदेश में कहा है कि वृद्धजनों के मार्गदर्शन और ज्ञान से हमारा परिवार तथा समाज सशक्त बनता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है वृद्धजनों के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।