अगस्त 12, 2025 9:38 पूर्वाह्न

printer

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज कोयंबटूर में एक समारोह में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

आज विश्व हाथी दिवस है। भारत में दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जंगली हाथी हैं। देश में 33 हाथी अभयारण्य और 150 चिन्हित हाथी गलियारे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज कोयंबटूर में एक समारोह में भाग लेंगे। श्री यादव एक कार्यशाला का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें विशेष आवास प्रबंधन और गलियारों के रख-रखाव तथा उच्च-संघर्ष वाले क्षेत्रों में जागरूकता और क्षमता निर्माण की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

आज विश्व हाथी दिवस समारोह में मानव-हाथी संघर्ष कम करने पर मुख्‍य रूप से ध्‍यान दिया जाएगा। कर्नाटक में लगभग 6,400 जंगली हाथियों की सर्वाधिक आबादी है। बांदीपुर राष्‍ट्रीय उद्यान में 0.96 हाथी प्रति वर्ग किलोमीटर के घनत्‍व के हिसाब से वहां राज्‍य के सर्वाधिक 1,116 हाथी रहते हैं। कर्नाटक वन विभाग हाथियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए कदम उठा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला