मई 21, 2024 11:52 पूर्वाह्न

printer

विश्‍व सांस्कृतिक विविधता दिवस आज, सांस्कृतिक विविधता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है आयोजन

आज, 21 मई को विश्‍व सांस्कृतिक विविधता दिवस है, जिसका आयोजन दुनियाभर की संस्‍कृतियों की खूबियों और शांति तथा सतत विकास में भिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद की भूमिका को उजागर करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि दुनिया के 90 प्रतिशत संघर्ष अलग-अलग संस्कृति के लोगों के बीच संवाद कम होने के कारण ही हैं।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन-यूनेस्को के अनुसार, सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्र को लोक नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में समुचित स्थान नहीं मिल पाया है।

इस दिवस का आयोजन सांस्कृतिक विविधता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है।