मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 21, 2025 9:21 पूर्वाह्न

printer

विश्व संगीत दिवस: नागालैंड में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम और संगीत समारोह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ आज विश्व संगीत दिवस भी मनाया जा रहा है। इसे फ्रेंच भाषा में “फ़ेते डे ला म्यूज़ीक” के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है “संगीत सृजित करना”। यह वार्षिक उत्सव है जो संगीत की शक्ति और इसकी सार्वभौमिक भाषा को समृद्ध करता है।

 

इस वर्ष विश्व संगीत दिवस की थीम है -“सद्भाव और एकता से राहत”। यह थीम भावनात्मक शांति, तनाव से राहत और सामाजिक एकता में संगीत की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

 

नागालैंड भी इस उत्सव में शामिल है, जहाँ पूरे राज्य के संगीतकार विभिन्न कार्यक्रमों और संगीत समारोहों में प्रस्तुति देंगे।

 

विश्व संगीत दिवस पर, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने संगीत की रूपांतरकारी शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगीत हमें जोड़ता है।