संगीतधानी ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र के विश्व विख्यात तबला वादक पं. स्वपन चौधरी कोलकाता को वर्ष 2023 के “राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’’ से विभूषित किया गया। राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण के रूप में आयकर मुक्त पाँच लाख रूपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पट्टिका व शॉल-श्रीफल भेंट किए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत सम्राट तानसेन के नाम से स्थापित यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत सम्मान है।
इंदौर की संस्था सानंद न्यास को वर्ष 2023 के “राजा मानसिंह तोमर सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह संस्था इंदौर में शास्त्रीय संगीत नाट्य और सांस्कृतिक उत्सव के क्षेत्र में पिछले 35 साल से काम कर रही है।
संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी वर्चुअल रुप से शामिल हुए।