विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर आज उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह दिन हमें पृथ्वी को पोषित करने वाले वन्य जीवों और वनस्पतियों की अद्भुत विविधता का उत्सव मनाने की याद दिलाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि भारत, वन्यजीव संरक्षण में विश्व में अग्रणी होने पर गर्व महसूस करता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में 17 हजार से अधिक प्रजातियों के पुष्पीय पौधे, पश्चिमी घाट और पूर्वी हिमालय में विविध वन सम्पदा और विशाल मैंग्रोव वन हैं।
उन्होंने नागरिकों से भारत की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करने का आह्वान किया। श्री राधाकृष्णन ने पारिस्थिकी तंत्र की रक्षा के लिए काम करने वाले लोगों के प्रयासों की भी सराहना की।