मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 10, 2024 7:44 अपराह्न

printer

विश्व में स्टेम के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा हैः  राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज विश्व में स्टेम के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य स्टेम के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि दुनिया के वह देश लगातार आगे बढ़ रहे हैं जिन्होंने स्टेम शिक्षा के ऊपर ध्यान दिया है। राज्यपाल ने आज देहरादून के झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में ‘‘शी फॉर स्टेम’’ के शुभारंभ अवसर पर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि स्टेम के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी महिलाओं की स्थिति को मज़बूत और प्रभावशाली बनाएगी, जिससे समाज में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्यपाल ने कहा कि नवाचार और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भविष्य में देश की उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। इसीलिए देश महिलाओं को स्टेम में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘‘शी फॉर स्टेम’’ के माध्यम से प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार करें, जहां महिलाएं और बालिकाएं स्टेम के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और परिवर्तन की मिसाल बनें। इस अवसर पर राज्यपाल ने आंचलिक विज्ञान केंद्र में डिजिटल लाइब्रेरी, स्टेम डैशबोर्ड और लैब ऑन व्हील परियोजना के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्टेम के क्षेत्र में   उत्कृष्ट कार्य कर रही पांच महिलाओं को सम्मानित किया।