विश्व मत्स्य दिवस 21 नवम्बर को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है भारत का नीला परिवर्तन: समुद्री खाद्य निर्यात में मूल्य संवर्धन को सुदृढ़ बनाना।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्यक्रम में देश और विदेश से कई प्रतिभागी भाग लेंगे। साथ ही 27 देशों के प्रतिनिधिमंडल भी सम्मिलित होंगे जो नीली अर्थव्यवस्था में देश की वैश्विक साझेदारी को रेखांकित करता है। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग राष्ट्रीय ट्रेसेबिलिटी ढाँचा भी शुरू करेगा।