फ़रवरी 18, 2026 7:41 पूर्वाह्न

printer

विश्‍व भर में ईसाई समुदाय मना रहा है ऐश वेडनेसडे

आज विश्‍व भर में ईसाई समुदाय ऐश वेडनेसडे मना रहा है। यह अवसर ईसाई समुदाय में 40 दिनों के उपवास की शुरुआत का प्रतीक है। आज से प्रतिदिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी, जो ईस्टर संडे तक चलेंगी। ईस्‍टर संडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मनाया जाता है।