अक्टूबर 7, 2024 8:26 अपराह्न | World Bank

printer

विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने श्रीलंका के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का पैकेज दिया है   

 

 

 

विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने श्रीलंका के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का पैकेज दिया है। इस समझौते पर आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की उपस्थिति में उनके वित्त मंत्रालय और विश्व बैंक के अधिकारियों के बीच हस्ताक्षर किए गए। यह वित्तपोषण श्रीलंका को उसके व्यापक सुधार एजेंडे में सहायता के लिए विश्व बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाता है।