अगस्त 3, 2025 8:35 पूर्वाह्न

printer

विश्व प्रसिद्ध बिहार संग्रहालय प्रदर्शनी सात अगस्त से पटना में आयोजित होगी

 
 
विश्व प्रसिद्ध बिहार संग्रहालय प्रदर्शनी राजधानी पटना में इस महीने की 7 तारीख से आयोजित होगी। इसका आयोजन हर दो साल पर किया जाता है। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने आकाशवाणी को बताया कि इस बार के आयोजन में ग्लोबल साउथ के देशों के साझा इतिहास को केंद्र में रखा गया है। इसमें लैटिन अमरीका, अफ्रीका और एशिया के साझा सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों की झलक प्रदर्शित की जाएगी।
 
 
आयोजन में इथोपिया, पेरू, वेनेजुएला, इक्वेडोर, मैक्सिको, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान सहित कई अन्य देश शामिल होंगे।