नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में कल भारत ने तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य सहित भारत को कुल 18 पदक मिले।
महिला क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में एकता भयान और पुरुषों की शॉटपुट एफ-57 स्पर्धा में सोमन राणा ने रजत पदक जीता, जबकि प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।महिला क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में एकता ने 19.80 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फाइनल में रजत पदक जीता।
पुरुषों की गोला फेंक एफ-57 स्पर्धा में, सोमन राणा ने रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में ईरान के यासीन खोसरावी ने स्वर्ण जबकि फिनलैंड के तीजो कूपिका ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता आज संपन्न हो जाएगी।