मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 11, 2025 8:38 अपराह्न

printer

विश्व पैरा-एथलेटिक्स ग्रां प्रिक्‍स प्रतियोगिता नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू

विश्व पैरा-एथलेटिक्स ग्रां प्रिक्‍स प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गई है। तीन दिन की प्रतियोगिता में 20 देशों के कुल 250 पैरा-एथलीट शामिल हो रहे हैं। इनमें 145 भारतीय और 105 अंतर्राष्‍ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी 90 खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं

 

भारत पहली बार इतनी बडी पैरा-एथले‍टिक प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है। भारतीय दल का नेतृत्‍व पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 के स्‍वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार, नवदीप सिंह और धरमबीर कर रहे हैं।