जनवरी 18, 2026 8:44 अपराह्न

printer

विश्व पुस्तक मेले का 53वां संस्करण आज संपन्न हुआ

विश्व पुस्तक मेले का 53वां संस्करण आज शाम संपन्न हो गया। राष्ट्रीय पुस्तक न्‍यास द्वारा आयोजित नौ दिन तक चले इस मेले में 35 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया। हमारे संवाददाता ने बताया कि कहानियों, विचारों और संस्कृतियों को एक मंच पर लाकर, इस मेले ने जिज्ञासु बच्चों और उत्साही युवाओं से लेकर अनुभवी वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग के पाठकों को आकर्षित किया।