मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 4:18 अपराह्न

printer

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

आज विश्व पर्यटन दिवस है। लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पर्यटन की भूमिका को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 27 सितम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है- पर्यटन और शांति। पर्यटन मंत्रालय की ओर से आज नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जाएगी।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के कारण देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। पहाड़ में रेल का सपना पूरा होने जा रहा है। राज्य में होम स्टे को और बढ़ावा दिया जा रहा हैं, जिससे ग्रामीण पर्यटन और आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।