अक्टूबर 9, 2024 7:41 अपराह्न | myopia

printer

विश्व दृष्टि दिवस पर मायोपिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मेलन का आयोजन 

 

 

 

नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र रोगों, विशेष रूप से मायोपिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में राजेंद्र प्रसाद नेत्र रोग केन्‍द्र के प्रमुख डॉक्‍टर जे.एस. टिट्याल ने कहा कि मायोपिया, विशेषरूप से बच्‍चों में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों की रोशनी की सुरक्षा के लिए निवारक उपाय करने की आवश्‍यकता है। डॉक्‍टर टिट्याल ने कहा कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा स्मार्टफोन के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाले कानून की आवश्यकता है।