ब्राज़ील के फ़ोज़ डू इगुआकू में चल रहे विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी आज मिक्स्ड डबल्स का फ़ाइनल खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होगा। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान के सातोशी आइदा और होनोका हाशिमोतो से होगा।
उधर, पुरुष डबल्स के फाइनल में कल भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह जर्मनी के बेनेडिक्ट डूडा और डांग किउ से कड़े मुकाबले में 2-3 से हारकर उपविजेता रही। इस हार के बावजूद यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी क्योंकि पहली बार दो भारतीय डबल्स टीमें विश्व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुँचीं।