मार्च 12, 2026 11:41 पूर्वाह्न

printer

विश्व गुर्दा दिवस: स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुर्दे की बीमारियों की शीघ्र पहचान और रोकथाम पर बल दिया

आज विश्व गुर्दा दिवस है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुर्दे को स्‍वस्‍थ रखने और उससे संबंधित बीमारियों की शीघ्र पहचान तथा रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम शुरू किया।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से अब पूरे देश में हजारों डायलिसिस केंद्र लाखों लोगों को जीवन रक्षक उपचार प्रदान कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला