अगस्त 12, 2025 10:00 पूर्वाह्न

printer

विश्व खेल: भारत की नम्रता बत्रा आज वुशु के फाइनल में चीन की मेंग्यू चेन से खेलेंगी

 
चीन के चेंगदू में विश्व खेलों में वुशु में भारत की नम्रता बत्रा आज महिलाओं की 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में चीन की मेंग्यू चेन से खेलेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा। सेमीफाइनल में कल नम्रता ने फिलीपींस की क्रिज़न फेथ कोलाडो को 2-0 से हराया। नम्रता ने फाइनल में पहुँचकर इतिहास भी रच दिया है। इसके साथ ही भारत का वुशु में विश्व खेलों में पहला पदक पक्का हो गया। 
 
 
इससे पहले, ऋषभ यादव ने पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतकर इन खेलों में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला