मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 23, 2024 9:01 अपराह्न

printer

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया

आज विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने टीबी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे क्षय रोग को नियंत्रित करने की चुनौतियों के बारे में लोग जागरूक हो सकेंगे।