सुजीत कलकल ने कल सर्बिया में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने खिताबी मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से हराया। मुकाबला चार मिनट 54 सेकंड तक चला और रेफरी ने भारतीय पहलवान को विजेता घोषित कर दिया। यह कलकल का पहला विश्व खिताब है। इससे पहले वे दो अंडर 23 एशियाई खिताब और एक अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।
इससे पहले, भारतीय महिला कुश्ती टीम ने इसी स्पर्धा में 5 कांस्य पदक और 2 रजत पदक जीते और टीम चैंपियनशिप का खिताब भी हासिल किया। सुजीत का पदक इस साल पुरुषों की अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र पदक है। दो अन्य पहलवानों ने कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।