फ़रवरी 26, 2025 11:54 पूर्वाह्न

printer

विश्‍व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा संपन्न

प्रयागराज में विश्‍व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संपन्न हो रहा है। अब तक 65 करोड़ 50 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। लाखों लोग आज भी गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं। 144 वर्षों में केवल एक बार होने वाले एक दुर्लभ खगोलीय संयोग से इस वर्ष महाकुंभ का महत्‍व और भी बढ़ा है। इस आयोजन को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए अधिकारियों ने विशेष प्रबंध किए हैं।