दिसम्बर 10, 2024 7:32 अपराह्न

printer

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो की तैयारियां जोरों पर

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन आगामी 12 से 15 दिसंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में होने जा रहा है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण होने से उत्तराखंड इस एक्सपो में नया कीर्तिमान बना सकता है।

 

आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार अब तक साढ़े छह हजार पंजीकरण हो चुके हैं। गौरतलब है कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन वर्ष 2002 से किया जा रहा है। इस बार इसकी मेजबानी का मौका उत्तराखंड को मिला है। इस बीच, इस मेगा इवेंट की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे अभूतपूर्व बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

आयुर्वेद कांग्रेस में खान-पान से लेकर मनोरंजन तक हर चीज में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को दो दर्जन से अधिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला