विश्वजीत सहाय ने आज रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि श्री सहाय ने ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और जर्मनी में जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपीय सुरक्षा अध्ययन केंद्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने रक्षा लेखा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। श्री सहाय ने सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव तथा वित्तीय सलाहकार, और रक्षा मंत्रालय में खरीद शाखा के वित्त प्रबंधक जैसे कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।
Site Admin | नवम्बर 1, 2025 4:39 अपराह्न
विश्वजीत सहाय ने आज रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया