अप्रैल 4, 2024 4:26 अपराह्न

printer

विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लिया

विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में पीएमएलए के तहत झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लिया है। बता दें कि बडगाईं अंचल जमीन घोटाला मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर ईडी के विशेष न्यायाधीश ने संज्ञान लिया है। इस मामले में अदालत ने आर्किटेक्ट बिनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप को समन जारी किया है। गौरतलब है कि 30 मार्च 2024 को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, हिलेरियस कच्छप एवं राजकुमार पाहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था।