दिसम्बर 19, 2025 7:58 अपराह्न

printer

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गुजरात की मतदाता सूची का मसौदा जारी

निर्वाचन आयोग ने आज चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के अंतर्गत गुजरात की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया। इस मसौदा सूची में राज्य के लगभग 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। गौरतलब है कि डेटाबेस की सटीकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सूची से 73 लाख 73 हजार से अधिक नाम हटा दिए गए हैं, जिनमें मृतक, स्थानांतरित और डुप्लिकेट प्रविष्टियां शामिल हैं। कुल 5 करोड़ 8 लाख मतदाताओं में से 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड को पूरी तरह से डिजिटाइज़ कर दिया गया है। आज के प्रकाशन के बाद, नागरिक अब 18 जनवरी, 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव अधिकारी अंतिम प्रकाशन से पहले 10 फरवरी, 2026 तक ऐसे सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे।