अक्टूबर 10, 2025 10:27 अपराह्न

printer

विशेष अभियान 5.0: निर्माण भवन में स्‍वच्‍छता निरीक्षण

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने आज विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत नई दिल्‍ली के निर्माण भवन के गलियारों और कक्षों की स्‍वच्‍छता का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम के व्‍यवस्थित प्रबंधन और कैन्‍टीन की स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया गया।

 

ई-कचरे और अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान और निपटान की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग अपने अस्पतालों, और अधीनस्थ कार्यालयों के साथ मिलकर स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 5.0 में भाग ले रहा है। यह अभियान दो अक्‍तूबर को शुरू हुआ और 31 अक्‍तूबर तक जारी रहेगा। विभाग ने स्‍वच्‍छता, कुशल शासन तत्‍पर प्रशासन और नागरिक केन्द्रित सेवा वितरण के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला