विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- यू जी सी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एन टी ए द्वारा परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति गठित करने के शिक्षा मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा कि प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सुधारों, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ाने और एनटीए की संरचना तथा कामकाज में सुधार से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी।