विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर आज सुबह फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 63वें संस्करण में 800 से अधिक साइकिल चालकों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। इसके साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीन दिन के फिट इंडिया कार्निवल का शुभारंभ भी हुआ।
इस अवसर पर ओलंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिंसन जॉनसन ने कहा कि भारत इस वर्ष के एशियाई खेलों सहित प्रमुख आयोजनों के लिए तैयारी कर रहा है।
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का शुभारंभ दिसंबर 2024 में खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा किया गया था, जिसके बाद से इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्थानीय भागीदारों के सहयोग से देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाता है।