नवम्बर 2, 2025 1:25 अपराह्न

printer

वियतनाम में बारिश से तबाही, अब तक 35 लोगों की मौत

मध्य वियतनाम में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और अचानक आई बाढ़ से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पाँच लोग लापता हैं और लगभग 60 लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
 
अधिकारियों ने आज बताया है कि 16 हजार 500 से अधिक घर जलमग्न हो गये हैं। एक लाख अधिक घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 42 हजार पशुधन भी मारे गए हैं और 5 हजार 300 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गईं।
 
 
सरकार ने पुनर्निर्माण के लिए 450 अरब डोंग यानी करीब 1.8 करोड़ डॉलर की आपातकालीन सहायता को स्‍वीकृति दी है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की स्थिति और खराब हो रही है, क्योंकि इस वर्ष वियतनाम में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में तूफान आने की आशंका है।