मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 12:03 अपराह्न

printer

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141, 59 लोग अभी भी लापता

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी और बाढ़ तथा भूस्‍खलन के कारण आज देश के उत्‍तरी क्षेत्र में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 141 हो गई है जबकि 59 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वियतनाम के राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने कहा, राजधानी हनोई में लाल नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर गया है और आज दोपहर तक उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य पर तेजी से बढ़ती बाढ़ के बारे में भी चेतावनी जारी की है।

 

तूफान ने शनिवार को वियतनाम के उत्तर पूर्वी तट पर दस्तक दी, जिससे बड़े पैमाने पर औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र तबाह हो गए और भारी बारिश हुई जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इससे पहले इसने फिलीपींस और दक्षिणी चीनी द्वीप हैनान को प्रभावित किया था। यागी चीन सागर में अब तक दर्ज किए गए चार श्रेणी-5 प्रचंड तूफान में से एक है।