वियतनाम ने आज राजधानी हनोई में विशाल सैन्य परेड के साथ फ्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की 80वीं वर्षगांठ मनाई। कम्युनिस्ट शासन वाले इस देश में राष्ट्रवाद के प्रबल प्रदर्शन के लिए हनोई में हज़ारों लोग एकत्रित हुए। अधिकारियों ने बा दीन्ह चौक पर आयोजित समारोह के दौरान मिसाइलों, हेलीकॉप्टरों और लड़ाकू विमानों सहित विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया, जहाँ क्रांतिकारी नेता हो ची मिन्ह ने 2 सितंबर, 1945 को औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 16 हजार सैनिक परेड में शामिल हुए, जिसमें चीन, रूस, लाओस और कंबोडिया के सम्मान गार्ड भी शामिल थे।
Site Admin | सितम्बर 2, 2025 6:04 अपराह्न
वियतनाम ने आज राजधानी हनोई में विशाल सैन्य परेड के साथ फ्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की 80वीं वर्षगांठ मनाई
