वियतनाम की राष्ट्रीय असेंबली ने आज देश के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री लाम को हनोई मुख्यालय में मतदान के बाद देश का राष्ट्रपति बनाने की अनुमति दे दी। वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति वो वान थोंग के त्यागपत्र के बाद भ्रष्टाचार का मामला मुखर होने पर लगभग दो महीने के बाद नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की गई है।
श्री लाम 18 महीने से कम समय में वियतनाम के तीसरे राष्ट्रपति बनाए गए हैं। श्री लाम वियतनाम में तीसरे अत्यंत शक्तिशाली व्यक्ति हैं। श्री लाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के कार्यकाल में अनेक असंतुष्ट और ब्लॉगर को जेल भेजा गया।