वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, टो लाम ने हनोई में भारतीय राजदूत संदीप आर्य के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी की सराहना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों के सकारात्मक विकास की सराहना की। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, श्री टो लाम ने भारत को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें वियतनाम की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। भारतीय राजदूत संदीप आर्य ने उन्हें भारतीय नेताओं की ओर से शुभकामनाएँ दीं और भारत-वियतनाम संबंधों के लिए उनके समर्थन की सराहना की।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 8:43 पूर्वाह्न
वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, टो लाम ने हनोई में भारतीय राजदूत संदीप आर्य के साथ बैठक की