जुलाई 10, 2025 8:40 पूर्वाह्न

printer

विम्‍बलडन में पुरूष और महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल मुकाबले तय हुए

 

विम्‍बलडन में पुरूष और महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल तय हो गये हैं। पुरूष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्‍लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच का मुकाबला विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर से होगा। क्वार्टर फाइनल में सिनर ने अमरीका के बेन शेल्‍टन को और जोकोविच ने इटली के फ्लावियो कोबोली को पराजित किया। जोकोविच ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड 14वीं बार विम्‍बलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन स्‍पेन के कार्लोस अल्‍कराज का मुकाबला अमरीका के टेलर फ्रित्‍ज से होगा।

 

महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में एरिना सबालेंका का मुकाबला अमरीका की अमांडा एनीसिमोवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में विश्‍व की नम्‍बर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियाटेक का मुकाबला स्विटजरलैंड की बेलिं‍ड़ा बेनचिच से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला