मई 21, 2024 5:34 अपराह्न

printer

सिंगापुर एयरलाइन्‍स के एक विमान में उड़ान के झटका लगने से एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु और कई घायल हुए

 

    सिंगापुर एयरलाइन्‍स के एक विमान में उड़ान के दौरान तेज झटका  लगने से एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई और कई घायल हो गये। इस विमान ने लंदन से उड़ान भरी थी। इस विमान को आज आपात स्थिति में बेंकॉक में उतारा गया।

    एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इस उड़ान में कुल 211 यात्री और चालक दल के 18 सदस्‍य सवार थे। हालांकि अभी उड़ान के दौरान विमान में हुई घटना का स्‍पष्‍ट ब्‍यौरा नहीं मिल पाया है। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को चिकित्‍सा सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों के साथ काम किया जा रहा है।