फ़रवरी 17, 2026 7:09 अपराह्न

printer

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने लेयरजेट दुर्घटना के डीएफडीआर डेटा को प्राप्त किया

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो -एएआईबी ने 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त लेयरजेट 45 विमान (वीटी-एसएसके) के डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से डेटा प्राप्‍त कर लिया है। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई थी।

    जांच विमान नियम, 2017 के साथ-साथ आईसीएओ अनुलग्नक 13 के अंतर्गत निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों और अनुशंसित प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है। ब्यूरो ने बताया कि डीएफडीआर डेटा प्राप्त कर लिया गया है, जबकि आग से क्षतिग्रस्त कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की निर्माण राज्य के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि की तकनीकी सहायता से विस्तृत जांच की जा रही है। एएआईबी ने सभी हितधारकों से जांच जारी रहने के दौरान अटकलों से बचने का आग्रह किया है। फ्लाइट रिकॉर्डर विश्लेषण के निष्कर्षों से घटनाक्रम और त्रासदी के संभावित कारणों का पता लगने की उम्मीद है।