जुलाई 25, 2025 1:17 अपराह्न

printer

विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित

लोकसभा की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद दिन के दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। आज सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही सदन ने देश के वीर जवानों का स्‍मरण किया और करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्‍या पर देश के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने वीर योद्धाओं को नमन किया। उनके सम्‍मान में मौन भी रखा गया। इसके तुरंत बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्रश्‍नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी सदस्‍य सदन के बीचोंबीच आ गए और बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की मांग करने लगे। शोरशराबे के बाद अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्‍थगित कर दी।  

     

उधर, राज्‍यसभा की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के कारण दिन के 12 बजे तक स्‍थगित की गई है।