फ़रवरी 5, 2026 12:54 अपराह्न

printer

विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले महीने की 28 तारीख को दोनों सदनों को संबोधित किया था। 
 
पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। श्री बिरला ने विपक्षी सदस्यों द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर लाए गए संशोधनों पर मतदान कराना चाहा लेकिन सदन ने उसे अस्‍वीकार कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव ध्‍वनि मत से पारित कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब निचला सदन केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा करेगा और प्रत्येक सदस्य को इस पर बोलने का अवसर मिलेगा। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 
 
इससे पहले, आज सवेरे सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की जो कल सत्ता पक्ष के पास नारे लगाते हुए पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों का व्यवहार उचित नहीं था और यह सदन की गरिमा और मर्यादा के विरुद्ध है। श्री बिरला ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि सदन की गरिमा बनाए नहीं रखी जाती है, तो किसी भी अध्यक्ष के लिए सदन की सुचारू कार्यवाही संचालित करना मुश्किल होगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला