फ़रवरी 13, 2026 1:05 अपराह्न

printer

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मूल प्रस्ताव पर अध्यक्ष से चर्चा के बाद कार्रवाई तय की जाएगी: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निशिकांत दुबे द्वारा लाए गए मूल प्रस्ताव पर अध्यक्ष से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी कि इसे विशेषाधिकार समिति या आचार समिति को भेजा जाए या सीधे सदन में चर्चा के लिए लाया जाए।

श्री रिजिजू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री निशिकांत दुबे द्वारा लाए गए मूल प्रस्ताव के बाद सरकार ने फिलहाल विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्तावित प्रस्ताव को सदन में न लाने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि संसदीय नियमों के तहत कोई भी सांसद प्रस्ताव ला सकता है।

श्री रिजिजू ने आरोप लगाया कि श्री राहुल गांधी ने अपने बजट भाषण में एक अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देकर और कुछ ऐसी टिप्पणियां करके संसदीय नियमों का उल्लंघन किया है जिन्हें सरकार आपत्तिजनक मानती है। उन्होंने दावा किया कि ने श्री गांधी ने प्रधानमंत्री के संदर्भ में ‘देश बिक गया’ जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल किया, जिसे सरकार अनुचित और असंसदीय मानती है।