मार्च 14, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के सांसदों ने संसद में नोटिस दिया

तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्ष के कई सासंदों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए नोटिस दिया है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय इन नोटिसों के प्रारूप की जांच करेंगे।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा दिया गया नोटिस यह दर्शाता है कि उन्हें संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा दिया गया नोटिस कानून के अनुरूप है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जो उचित नहीं है।