विपक्षी सांसदों ने आज बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की। बाद में मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दल एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिए एसआईआर पर चर्चा ज़रूरी है।
Site Admin | अगस्त 6, 2025 1:48 अपराह्न
विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया