मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 31, 2024 2:09 अपराह्न

printer

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया

विपक्षी गठबंधन- आई एन डी आई ए आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

अनेक विपक्षी नेता रैली में भाग ले रहे हैं। पिछले वर्ष जून में पटना में गठबंधन की स्थापना के बाद से विपक्षी नेताओं की यह पहली जनसभा होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने रैली की आलोचना करते हुए कहा है कि यह कथित रूप से लोकतंत्र बचाओ रैली नहीं, बल्कि परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है।

नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गठबंधन में शामिल दल भारतीय राजनीति में विश्वसनीयता के संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्वसनीयता और वायदे पूरे करने की प्रामाणिकता का प्रतीक है।

विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के नाम पर एकजुट हुए ये दल स्वयं वंशवादी पार्टियां हैं जिन्होंने कभी दूसरों को उभरने नहीं दिया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता चुनाव में इन्हें समुचित जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी के अन्य दलों के साथ आने पर उन्होंने कहा कि अनेक नेताओं को धोखेबाज बताने वाले लोगों का अब उनसे ही हाथ मिला लेना अजीब है।