जनवरी 28, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर केंद्र का फोकस: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा है कि केंद्र सरकार देश में विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। हैदराबाद में आज विंग्स इंडिया-2026 का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने लोगों को हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य देश में लगभग 350 हवाई अड्डों का निर्माण करना है और स्वदेशी विनिर्माण के साथ-साथ अन्य बड़ी नागर विमानन कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भारत में स्वदेशी रूप से विमानों के निर्माण के लिए प्रयासरत है। केन्‍द्रीय मंत्री ने इस आयोजन में सहयोग के लिए तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया। यह एशिया का सबसे बड़ा नागर विमानन  कार्यक्रम है, जिसमें 20 देशों के तीन हजार से अधिक व्यावसायिक प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां, हवाई शो, स्थिर विमान प्रदर्शन, उड़ान प्रदर्शन, सीईओ गोलमेज सम्मेलन और पुरस्कार समारोह शामिल हैं। विंग्स इंडिया-2026 में एक विमानन रोजगार मेला भी होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला