जुलाई 2, 2024 12:29 अपराह्न | Beryl | West Indies

printer

विनाशकारी हुआ बेरिल तूफान, संचार सुविधाएं प्रभावित हुई

तूफान बेरिल आज विनाशकारी तूफान में तब्दील हो गया है। अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार इसके प्रभाव से मकानों को क्षति पहुंची है और ग्रेनेडा के कराइकौ द्वीप पर भूस्खलन हुआ है। ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस सहित आसपास के द्वीपों में भी अत्‍यन्‍त तेज हवाएं चल रही हैं। हालाँकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरे क्षेत्र में संचार सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।  
       
दक्षिण पूर्वी कैरेबियाई क्षेत्र में 20 साल पहले शक्तिशाली तूफान इवान से ग्रेनेडा में कई लोगों की मौत हो गई थी।