फ़रवरी 28, 2026 1:59 अपराह्न

printer

विधि मामलों के विभाग ने देश भर में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं: न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विधि मामलों के विभाग ने देश भर में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों, जिला न्यायालयों और विभिन्न न्यायाधिकरणों सहित न्यायपालिका के हर स्तर पर लंबित मामलों को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

नई दिल्ली में आयोजित सरकारी मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। श्री मेघवाल ने बताया कि सरकार का नियमित समीक्षा तंत्र को मजबूत करके, मुकदमेबाजी और लंबित मामलों को धीरे-धीरे कम करने का लक्ष्य है।

सम्मेलन में सरकारी मुकदमेबाजी की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय और प्रौद्योगिकी के उपयोग से लंबित मामलों को कम करने पर चर्चा की जाएगी।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला