मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 2, 2023 8:35 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें। विधायक केवल पठानिया ने सोमवार को नड्डी में नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग तथा इंद्रप्रस्थ होटल तोतारानी से गुजरेहड़ा के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।  उन्होंने कहा कि नड्डी सनसेट से दियाल गांव में सड़क की सुविधा मिलने से नड्डी, भतल्ला जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे इस के लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विकास की सौंगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ की पानी की स्कीम बना कर चाँदमारी ’कजलोट की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। आर्युवेदिक डिस्पेंसरी के लिए भवन निर्मित किया जाएगा। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
पंचायत कजलोट के चाँदमारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चाँदमारी की जनता के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके जयंती मनाई गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला