जुलाई 20, 2024 9:23 अपराह्न

printer

 विधान परिषद में नेता विरोधी दल, सत्तारूढ़ दल के उप नेता, सचेतक और उप मुख्य सचेतक का मनोनयन हो गया

 विधान परिषद में नेता विरोधी दल, सत्तारूढ़ दल के उप नेता, सचेतक और उप मुख्य सचेतक का मनोनयन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नेता विरोधी दल के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मनोनयन हुआ है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पत्र के आलोक में उन्हें नेता विरोधी दल के रूप में मनोनीत किया गया है। भाजपा के प्रोफेसर राजेन्द्र गुप्ता और जदयू के ललन सर्राफ विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता बनाये गये हैं। वहीं, जदयू के नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक तथा भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। इधर, विधानसभा में भी भाजपा और जदयू की ओर से सत्तारूढ़ दल के सचेतक तथा उप मुख्य सचेतक का भी मनोनयन हुआ है। भाजपा ने जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया है।